- Home
- Chhattisgarh
- बेटी को पिटता देख बचाव करने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा, छत से फेंका नीचे…
बेटी को पिटता देख बचाव करने आई पत्नी पर फूटा पति का गुस्सा, छत से फेंका नीचे…
2 years ago
183
0

रायपुर। राजधानी रायपुर से दिलदहलाने देने वाला मामला सामने आया है. एक पति ने अपनी पत्नी की पहले बुरी तरह पिटाई की. उसके बाद छत की बालकनी से नीचे फेंक दिया. महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दरअसल, पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर इलाके का है. जहां आरोपी पति सुनील जनबन्धु ने अपनी पत्नी को छत से नीचे फेंक दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले बेटी को किसी बात को लेकर पिटाई कर रहा था. इसी दौरान काम से लौटी पत्नी सपना ने बेटी को पिटने का विरोध किया. इस पर पति ने उसकी पिटाई करते हुए छत से फेंक दिया.
पड़ोसियों ने बताया कि सुनील इलेक्ट्रिशियन का काम करता है. शराब का आदी है. पत्नी सपना झाड़ू-पोछे का काम करती है. काम से लौटी थी, उसी वक्त आरोपी पति ने घटना को अंजाम दिया. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सुनील जनबन्धु को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास समेत अनेक मामलों में अपराध दर्ज कर लिया है.