• Chhattisgarh
  • सीएम साय करेंगे सरगुजा दौरा, अन्न कोष योजना का करेंगे शुभारंभ, आज से धान उठाव शुरू, प्रदेश में उत्तरी हवाएं ला रही ठंड

सीएम साय करेंगे सरगुजा दौरा, अन्न कोष योजना का करेंगे शुभारंभ, आज से धान उठाव शुरू, प्रदेश में उत्तरी हवाएं ला रही ठंड

2 years ago
184

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपने सरगुजा संभाग दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे अन्न कोष योजना का शुभारंभ करेंगे. इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया जा रहा है, जिसके तहत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की महिलाओं को लाभ मिलेगा. इस योजना का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है. योजना के तहत गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी सेहत में सुधार होगा और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत सरगुजा जिले से करेंगे और इसे पूरे राज्य में फैलाने की योजना बनाई गई है.

Social Share

Advertisement