• Chhattisgarh
  • राज्यपाल से मिले सीएम साय, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर हुई चर्चा, कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर

राज्यपाल से मिले सीएम साय, नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव एक साथ कराने पर हुई चर्चा, कैबिनेट बैठक में लग सकती है मुहर

2 years ago
166

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की. कैबिनेट की बैठक के ठीक पहले इस मुलाकात से कई मायने निकलकर सामने आ रहे हैं. जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल से मुलाकात कर नगरीय निकाय चुनाव में ओबीसी समाज को 50 प्रतिशत आरक्षण देने और नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव एक साथ कराने को लेकर जानकारी दी. फिलहाल इसकी कोई अधिकृत जानकारी नहीं है, लेकिन पिछले दो दिनों से छत्तीसगढ़ में बीजेपी की लगातार मैराथन बैठक और बीजेपी के बड़े नेताओं से मिलने का दौर लगातार जारी है. इससे ये चर्चाएं है कि कैबिनेट की बैठक में इन दो विषयों पर मुहर लग सकती है.

Social Share

Advertisement