• breaking
  • Chhattisgarh
  • भाजपा नेता पर आरोप, रेत माफियाओं का दे रहे साथ, पीसीसी चीफ ने गठित की 7 सदस्यीय जाँच समिति

भाजपा नेता पर आरोप, रेत माफियाओं का दे रहे साथ, पीसीसी चीफ ने गठित की 7 सदस्यीय जाँच समिति

2 years ago
246

बीजापुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत-तरलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर एवं तिमेड़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा रेत माफियाओं से मिलकर कर रेत की अवैध तस्करी किये जाने का मामला सामने आया हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों पर रेत माफियाओं को ठेका देने का दबाव बनाये जाने का भी आरोप हैं। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विकम मंडावी के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है किया कि, वे अविलंब प्रभावित गांवों का दौरा कर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट / चर्चा कर प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत होकर – अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें.

Social Share

Advertisement