- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- सलमान खान को धमकाने वाले के ऊपर बनने जा रही वेब सीरीज
सलमान खान को धमकाने वाले के ऊपर बनने जा रही वेब सीरीज
2 years ago
193
0

सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर अब एक वेब सीरीज बनने जा रही है। नोएडा बेस्ड प्रोड्यूसर अमित जानी ने हाल ही में यह इसकी अनाउंसमेंट की है। मेकर्स ने इस सीरीज का टाइटल ‘लॉरेंस- ए गैंगस्टर स्टोरी’ फाइनल किया है। वही सीरीज को इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से अप्रूवल भी मिल चुका है। अमित इसे अपने ही बैनर फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन तले प्रोड्यूस करेंगे। सीरीज की कास्ट की जानकारी दिवाली पर अनाउंस की जाएगी। इसी दौरान मेकर्स इसका पोस्टर भी रिलीज कर सकते हैं।