• Chhattisgarh
  • ऐतिहासिक 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा का हुआ विधिवत समापन

ऐतिहासिक 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा का हुआ विधिवत समापन

2 years ago
98

बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में 75 दिवसीय ऐतिहासिक विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व का अंतिम पड़ाव मां दंतेश्वरी एवं मावली माता की डोली विदाई के साथ शनिवार को दशहरा का विधिवत समापन हुआ। डोली विदाई का कार्यक्रम दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण मे किया गया। जिसमें माता की विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ गरिमामय में विदाई दी गई। इस दौरान पूरे मार्ग को फूलों से सजाया गया और अंत में जिया डेरा मे पूजा अर्चना कर अंतिम विदाई दी गई। आपको बता दे ऐतिहासिक बस्तर दशहरा जो की 75 दिनों तक चलता है जिसमें अमावस्या के दिन टूरलु खोटला लकड़ी की पूजा के साथ पर्व का आरंभ होता है। इसके पश्चात डेरी गड़ाई , काचन गादी जात्रा , निशा जात्रा मावली परघाव , भीतर रैनी , बाहर रेनी , कुटुंब जात्रा सहित कई अन्य रस्म पूरे विधि विधान के साथ की गई। विदाई समारोह के दौरान सांसद महेश कश्यप विधायक किरण सिंह देव , महाराजा कमल चंद भंजदेव , कुमार जयदेव , कमिश्नर डोमन सिंह , कलेक्टर हरीश एस , सीईओ प्रकाश सर्वे , आईजी सुंदरराज पी , एसपी शलभ सिंन्हा , निगम आयुक्त हरेश मंडावी , एएसपी महेश्वर नाग , सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Social Share

Advertisement