- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर दी बधाई शुभकामनाएं
विस् अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर दी बधाई शुभकामनाएं
6 years ago
432
0

रायपुर, 17 सितंबर 2020 / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बधाई शुभकामनाएं दी है ।
डॉ महंत ने कहा कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था, पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए अस्त्रों, शस्त्रों, भवनों और मंदिरों का निर्माण किया था, कहा जाता है सृष्टि की रचना में भगवान ब्रह्मा की सहायता की थी।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने इंजीनियर, बुनकर, शिल्पकारों और औद्योगिक घरानों तथा इन कार्यो से जुड़े सभी लोगो को देश उन्नति प्रदेश की प्रगति के लिये उनका आभार व्यक्त किया है। भगवान विश्वकर्मा जी का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे यही कामना की है।