ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने EVM और नक्सलवाद पर BJP पर साधा निशाना, कही ये बात

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने EVM और नक्सलवाद पर BJP पर साधा निशाना, कही ये बात

2 years ago
85

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर राजनांदगांव जिले की धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे. यहां उन्होंने नवरात्र के छठवें दिन विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की. डोंगरगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने  ईवीएम  और नक्सलवाद को लेकर भी बड़ा बयान दिया.

अप्रत्याशित रिजल्ट है 

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डोंगरगढ़ पहुंचे और मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना की. वहीं डोंगरगढ़ में मीडिया से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम ने हरियाणा चुनाव के नतीजे को लेकर बयान दिया है. एक बार फिर ईवीएम पर प्रश्न चिन्ह खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि यह अप्रत्याशित रिजल्ट निकल कर सामने आया है. ऐसा रिजल्ट कहीं भी नहीं दिख रहा था.

हमारे कार्यकाल में हुआ काम 

वहीं नक्सलियों के खात्मे को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि वैसे तो पूरे देश से ही नक्सलवाद अब समाप्ति की कगार पर है. छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ही कुछ राज्यों में थोड़े बहुत बचे हैं. हमारे शासनकाल में भी हमने अबूझमाड़ क्षेत्र से लगभग 600 गांव को खाली करवाया था. अबूझमाड़ एरिया जहां अभी बड़ा ऑपरेशन हुआ है, वहां इंद्रावती नदी पर दो पुल हमारे कार्यकाल में बना. इसके बाद वहां स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र पीडीएस सहित सभी योजनाएं उन क्षेत्रों तक पहुंची. आवागमन आसान हो गया. जिसके कारण ऑपरेशन करने में आसानी हुई है.

Social Share

Advertisement