• Chhattisgarh
  • बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश से गिरा पारा

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी से छत्‍तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, बारिश से गिरा पारा

2 years ago
190

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण छत्‍तीसगढ़ में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

मंगलवार को रायपुर में आधे घंटे हुई झमाझम बारिश के बाद पारा चार डिग्री तक गिर गया। रायपुर में आधे घंटे की बारिश में 10 मिमी और रामानुजगंज में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सुकमा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

बुधवार को आकाश आंशिक मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 33 डिग्री और 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

35 से 32 डिग्री रायपुर का पारा

मंगलवार को दिन में हुई बारिश के बाद रायपुर में पारा 35 से 32 डिग्री तक पहुंच गया। रात के तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे तक फिर हल्की बारिश के आसार हैं।

बारिश के मुख्य आंकड़े

गंगालूर -40, लोहांडीगुड़ा, कुकरेल, पत्थलगांव, चांदो -30, बीजापुर, रामानुजनगर – 20, तोकापाल, उसूर, बतौली, सूरजपुर, सामरी, अभनपुर -10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई ।

लौट रहा है मानसून

दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा, नौतनवा, सुल्तानपुर, पन्ना, नर्मदापुरम, खरगांव, नंदुरबार, नवसारी से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों के दौरान गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

Social Share

Advertisement