• breaking
  • National
  • AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ

AAP नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, उप राज्यपाल वीके सक्सेना ने दिलाई शपथ

2 years ago
240

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने शनिवार (21 सितंबर)  को राज निवास में आयोजित सादे कार्यक्रम में आतिशी को सीएम पद की शपथ दिलाई, इसी के साथ आतिशी दिल्ली की तीसरी और सबसे कम उम्र की महिला मुख्यमंत्री बन गई हैं.

इससे पहले आबकारी नीति से जुड़े मामले में तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद 17 सितंबर को अरविंद केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था. उसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक में आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया था.

Social Share

Advertisement