• Chhattisgarh
  • पट्टा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर SDM के आदेश पर नवागांव सरपंच निलंबित, पूर्व मुख्यमंत्री के माने जाते है करीबी

पट्टा वितरण में अनियमितता पाए जाने पर SDM के आदेश पर नवागांव सरपंच निलंबित, पूर्व मुख्यमंत्री के माने जाते है करीबी

2 years ago
191

अभनपुर। ग्राम नवागांव के सरपंच भागवत साहु को आबादी पट्टा वितरण में भारी अनियमितता पाए जाने के चलते निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई का आदेश अभनपुर के एसडीएम रवि सिंह ने जारी किया।

भागवत साहु, जो कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में माने जाते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी भी हैं। पिछले वर्ष, राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान, भागवत साहु और राहुल गांधी का एक साथ भोजन करते हुए एक फोटो वायरल हुआ था, जिसने मीडिया में काफी ध्यान आकर्षित किया था।

सरपंच के निलंबन से स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Social Share

Advertisement