• Chhattisgarh
  • छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा एक्‍शन, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर, एक जवान बलिदान

छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ फिर बड़ा एक्‍शन, नारायणपुर मुठभेड़ में आठ नक्‍सली ढेर, एक जवान बलिदान

2 years ago
177

नारायणपुर। छत्‍तीसगढ़ में नक्‍सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में नारायणपुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां सुरक्षा बल और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में आठ नक्‍सलियों के मारे जाने की खबर है।

मुठभेड़ में एक जवान के बलिदान और दो जवानों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि नारायणपुर के अबूझमाड़ में दो दिनों से नक्‍सल ऑपरेशन चल रही है। खबरों के अनुसार अबूझमाड़ के कुतुल में मुठभेड़ जारी है।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्र के कुतुल, फरसाबेड़ा, कोड़तामेटा क्षेत्र में शनिवार की सुबह से सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य मुठभेड़ चल रही है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि 12 जून से इस क्षेत्र में नारायणपुर, कोण्डागांव, कांकेर व दंतेवाड़ा जिले की डीआरजी, एसटीएफ व आइटीबीपी 53वीं वाहिनी बल की ओर से सम्मिलित अभियान चलाया जा रहा है। विगत दो दिन से कई बार रूक-रूक कर मुठभेड़ जारी है।

 

Social Share

Advertisement