ताजा खबरें
  • Chhattisgarh
  • रायपुर के इन इलाकों में 13 जून को नहीं आएगा पानी, मरम्मत की वजह से बंद रहेगा प्‍लांट

रायपुर के इन इलाकों में 13 जून को नहीं आएगा पानी, मरम्मत की वजह से बंद रहेगा प्‍लांट

2 years ago
134


रायपुर: रायपुर नगर निगम के नौ जलागारों में 13 जून की शाम पानी नहीं आएगा। जिस वजह से लगभग दो लाख 53 हजार परिवारों को पानी नहीं मिल पाएगा। नगर निगम के फिल्टर प्लांट कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि 150 एमएलडी प्लांट से मोवा, सड्डू की ओर जाने वाली 700 एमएम व्यास के राइजिंग मेन पाइप लाइन में अवंति विहार नाला के पास लिकेज ठीक करने का काम किया जाना है।

इस दौरान मरम्मत कार्य को पूरा करने के लिए 10 घंटे तक का शटडाउन किया जाएगा। इस मरम्मत कार्य के चलते 150 एमएलडी प्लांट से भरने वाले ओव्हर हेड टैंक अमलीडीह, अवंति विहार, कृषक उपज मण्डी, मोवा, दलदल सिवनी, सड्डू, कचना, आमासिवनी और जोरा टंकियों से पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

13 जून की सुबह नागरिकों को हर दिन की तरह पानी की सप्लाई की जाएगी। इसके बाद पाइप लाइन के लीकेज ठीक करने का काम शुरू होगा, जो शाम तक चलेगा। इस वजह से टंकियों में पानी नहीं भरा जा सकेगा और लोगों को शाम के वक्त पानी नहीं मिल पाएगा।
फिल्टर प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि 14 जून की सुबह से हर दिन की तरह बराबर मात्रा में लोगों को पानी मिलेगा।वहीं 13 जून की सुबह सप्लाई के वक्त नागरिकों को पानी का स्टाक करके रखना पड़ेगा। हालांकि मिली जानकारी अनुसार 13 की सुबह सप्लाई सामान्य दिनों की अपेक्षा 15 से 20 मिनट ज्यादा की जाएगी।

Social Share

Advertisement