• Chhattisgarh
  • कुम्हारी सड़क हादसे पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया

कुम्हारी सड़क हादसे पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया

3 years ago
122

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रकट किया संवेदना

कुम्हारी सड़क हादसे पर कांग्रेस ने दुख प्रकट किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने संवेदना प्रकट किया है।

कांग्रेस क़े पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट करते हुये मृतकों को श्रद्धांजली दिया है तथा उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुये घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया है।

कुम्हारी में केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों की बस दुर्घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दुख प्रकट करते हुये कहा कि कुम्हारी में हुई सड़क दुर्घटना हृदय विदारक है। दुर्घटना में मृत लोगो के परिजनों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। घायलों क़े शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। पूरी कांग्रेस पार्टी प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन से आग्रह है कि घायलों की चिकित्सा और देखरेख में कोई कोताही नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाये।

Social Share

Advertisement