• breaking
  • Chhattisgarh
  • नोटिस के बाद बृहस्पत सिंह ने किया पलटवार

नोटिस के बाद बृहस्पत सिंह ने किया पलटवार

3 years ago
191

रायपुर, 09 दिसंबर 2023/ कांग्रेस में कलह थमने का नाम नहीं ले रहा है। नोटिस जारी होने के बाद बृहस्पत सिंह का बयान सामने आया है। बृहस्पत सिंह ने कहा, मैं दिल्ली जा रहा हूं, हाईकमान के पास। जो मैं बयान दिया हूं, उसका पुख़्ता सबूत है मेरे पास. एक-एक शब्द सही है।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और टीएस सिंहदेव को लेकर की गई बयानबाजी पर बृहस्पत सिंह को कांग्रेस ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बृहस्पत सिंह ने कहा, मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलूंगा, राहुल गांधी, सोनिया गांधी जी से मिलकर सबूत उनके हाथ में सौंपूंगा।

जिसने ग़लत किया उसको यह नोटिस दिए होते तो सरकार नहीं जाती। गलत को गलत कहने पर नोटिस दिया गया है। इस तरह के गीदड़भभकी से डरने वाला नहीं हूं। पार्टी से बाहर निकालने की धमकी से नहीं डरूंगा, जो सच है वही कहूंगा. प्रदेश प्रभारी इसके लिए ज़िम्मेदार है। बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं 3 दिन के भीतर पार्टी ने लिखित में जवाब मांगा है।

Social Share

Advertisement