ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कुमारी शैलजा लेंगी आज महत्तवपूर्ण बैठक, एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से उत्साहित कांग्रेस

कुमारी शैलजा लेंगी आज महत्तवपूर्ण बैठक, एग्जिट पोल के पूर्वानुमान से उत्साहित कांग्रेस

2 years ago
134

कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा आज लेंगी मंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक - Jan Expresslive

रायपुर, 01 दिसंबर 2023/ एग्जिट पोल के पूर्वानुमान कांग्रेस के पक्ष में आने से कांग्रेस के खेमे में उत्साह बढ़ गया है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मतगणना और परिणाम के बाद की तैयारियों पर चर्चा के लिए कांग्रेस कोर कमेटी की आज शाम बैठक होने वाली है। बैठक लेने के लिए पीसीसी की प्रभारी कुमारी शैलजा भी आज रायपुर पहुंच रही हैं।

कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बैठक राजीव भवन में शाम 8:30 बजे शुरू होगी। बैठक में मतगणना और परिणाम को लेकर चर्चा होगी। इस बैठक में CM भूपेश बघेल, PCC प्रभारी कुमारी सैलजा भी मौजूद रहेंगी। इनके अलावा PCC चीफ दीपक बैज और प्रभारी सचिव भी मौजूद रहेंगे। उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विस अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी इस बैठक में हिस्सा लेंगे।

बता दें कि कुमारी सैलजा आज शाम 7.40 बजे रायपुर पहुंचेंगी। एयरपोर्ट से सीधे राजीव भवन पहुंचकर कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगी।

Social Share

Advertisement