• breaking
  • Chhattisgarh
  • सीएम भूपेश ने पिता नंदकुमार ​​​​​​​का जाना हालचाल : पाटन सदन पहुंचकर की मुलाकात

सीएम भूपेश ने पिता नंदकुमार ​​​​​​​का जाना हालचाल : पाटन सदन पहुंचकर की मुलाकात

3 years ago
165

मुख्यमंत्री भूपेश ने शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पिता से मुलाकात की। - Dainik Bhaskar

रायपुर, 25 नवंबर 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री उनसे मुलाकात करने शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचे। जहां पिता स्वास्थ्य की जानकारी ली और हालचाल पूछा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल की तबीयत बिगड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार उनके पिता की हालत नाजुक बताई जा रही है। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार शांति नगर स्थित पाटन सदन पहुंचकर पिता से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य संबधित जानकारी ली।

बता दे कि कुछ दिन पहले ही नंद कुमार बघेल का इलाज मोवा के बालाजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, जिन्हें इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था।

Social Share

Advertisement