• breaking
  • Chhattisgarh
  • सिंहदेव बोले- ये CM बनने का आखिरी मौका: अब अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा; कप्तानी का मौका मिलेगा तो करूंगा, हाईकमान करेगा तय

सिंहदेव बोले- ये CM बनने का आखिरी मौका: अब अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा; कप्तानी का मौका मिलेगा तो करूंगा, हाईकमान करेगा तय

3 years ago
108

संन्यास नहीं लूंगा, संगठन में काम करता रहूंगा: सिंहदेव

रायपुर, 19 नवंबर 2023/  छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व अंबिकापुर से कांग्रेस प्रत्याशी टीएस सिंहदेव ने कहा है कि मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में यह मेरा अंतिम चुनाव होगा। मैं राजनीति से संन्यास लेने की बात नहीं कर रहा हूं। मैं राजनीति में रहूंगा। संगठन से जो दायित्व मिलेगा, उसका निर्वहन करूंगा।

कांग्रेस को दो-तिहाई सीट नहीं मिलेगी तो मुझे निराशा होगी’

सिंहदेव ने कहा कि 75 प्लस से मैं हमेशा बचता रहा हूं। यह शायद संभव नहीं है, लेकिन यदि दो-तिहाई से ज्यादा सीटें कांग्रेस को नहीं मिली तो मुझे निराशा होगी।

‘युवाओं और नए लोगों को भी अवसर मिलना चाहिए’

अंतिम चुनाव के प्रश्न पर हंसते हुए वह बोले- जब पानी स्थिर हो जाता है तो उसमें भी काई लग जाती है। कोई आपको हटाए, उससे पहले ही निर्णय लेना उचित है। मेरा तो मानना है कि हटाने से पहले सीट खाली कर देनी चाहिए। युवाओं और नए लोगों को भी अवसर मिलना चाहिए। राजनीति में इतना कड़ा निर्णय लेने की भी क्षमता होनी चाहिए।

Social Share

Advertisement