• breaking
  • Chhattisgarh
  • विधानसभा क्षेत्र में आइईडी विस्‍फोट में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि

विधानसभा क्षेत्र में आइईडी विस्‍फोट में शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि

3 years ago
185

गरियाबंद | Gariaband - Dainik Bhaskar

गरियाबंद, 18 नवंबर 2023/ छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में आइईडी विस्‍फोट में बलिदानी आइटीबीपी के जवान जोगिंदर सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। गरियाबंद पुलिस लाइन में शनिवार की सुबह बलिदान जवान को अंतिम सलामी दी गई। इस दौरान गरियाबंद जिला प्रशासन के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस के साथ बड़ी संख्या में आइटीबीपी के जवान मौजूद रहे। जवान को गार्ड आफ आफ हानर देने के दौरान उनके साथी जवानों की आंखें नम हो गईं। जवान के पार्थिव शरीर को गृह ग्राम जम्मू कश्मीर के लिए रवाना किया गया।

बिंद्रानवागढ़ में आइईडी ब्लास्ट, जवान शहीद

दरअसल, गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाया गया आइईडी ब्लास्ट हो गया, इससे मतदान दल को वापस लाने गए जम्मू के सांबा जिले के अबताल काटलां निवासी आइटीबीपी जवान जोगिंदर सिंह शहीद हो गए थे। उनके पिता दिलीप सिंह व बड़ा भाई भी सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। दो छोटे भाइयों में एक आइटीबीपी और दूसरा बीएसएफ में है।

Social Share

Advertisement