• breaking
  • Chhattisgarh
  • काम निकल गया तो राम को भूल गए भाजपाईः टीएस सिंहदेव

काम निकल गया तो राम को भूल गए भाजपाईः टीएस सिंहदेव

3 years ago
240

राजस्थान में जारी सियासी हलचल पर सामने आया टीएस सिंह देव का बयान, जानें  क्या कहा? |

रायपुर, 06 नवंबर 2023/ भाजपा अध्यक्ष के द्वारा कांग्रेस के घोषणा पत्र को हार वाली बताने और राम जी के घोषणा पत्र पर उल्लेख नहीं करने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपाई अब राम जी का उल्लेख नहीं करते पहले जय श्रीराम के नारे लगाते थे।

लेकिन अब काम उनका निकल गया है तो भूूल गए हैं । वहीं कांग्रेस राम के चरित्र को प्रदेश में जीवित किए हुए हैं, वहीं जो घोषणाओं को रेवड़ी कहते थे उनको भी हमारे घोषण पत्र का नकल करना पड़ गया।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मंत्री टीएस सिंहदेव आज कांग्रेस प्रत्यशी के पक्ष में प्रचार करने मुंगेली के दुल्लापुर गांव और पथरिया पहुंचे जहां पर उन्होंने अपनी सरकार के कार्यो की तारीफ की और घोषणा पत्र को आमसभा के सामने विस्तार से रखते हुए कहा कि एक बार फिर कांग्रेस को मौका दीजिए।

Social Share

Advertisement