ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, सर्द होने लगी रात : नारायणपुर में रात का पारा 14 डिग्री ; दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम

छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, सर्द होने लगी रात : नारायणपुर में रात का पारा 14 डिग्री ; दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम

2 years ago
69

The trend of decline in minimum temperature continues | नारायणपुर में रात का पारा 14 डिग्री; दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम - Money Bhaskar

रायपुर, 26 अक्टूबर 2023/ छत्‍तीसगढ़ के वातावरण में अब ठंडक शुरू हो गई है। रात के साथ ही सुबह-सुबह भी ठंड बढ़ते जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी तथा ठंड में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा ठंड पड़ने की उम्मीद है। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो रायपुर का न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है।

प्रदेश भर में नारायणपुर सबसे ठंडा रहा और कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान का प्रभाव प्रदेश में कुछ विशेष पड़ने की संभावना नहीं है। इसके चलते बुधवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है।

न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहर के आउटर में ठंड में बढ़ोतरी हो रही है। मौौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अब गर्म कपड़ों का स्टाल लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई है।

Social Share

Advertisement