- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- निर्दलीय चुनाव लड़ने कांग्रेस नेता ने दाखिल किया नामांकन
निर्दलीय चुनाव लड़ने कांग्रेस नेता ने दाखिल किया नामांकन
3 years ago
181
0


जगदलपुर, 19 अक्टूबर 2023/ कांग्रेस के नेता टीवी रवि ने 2018 विधानसभा चुनाव में भी दावेदारी की थी। लेकिन इन्हें 2023 में भी टिकट नहीं मिला। जबकि जगदलपुर से कांग्रेस ने जतिन जायसवाल को टिकट दे दिया। जिससे नाराज नेता रवि ने अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली की शक्ल में निर्दलीय चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी होते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। नाराज कांग्रेस के नेता टीवी रवि जगदलपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। रवि आज निर्दलीय नामांकन फॉर्म भरने मां दंतेश्वरी से आशीर्वाद लेकर अपने समर्थकों के साथ बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन करते हुए निर्वाचन कार्यालय पहुंचे।