ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • केंद्र सरकार ने इन 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 78 दिनों का बोनस देने का किया ऐलान!

केंद्र सरकार ने इन 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 78 दिनों का बोनस देने का किया ऐलान!

3 years ago
174

18 अक्टूबर 2023/  केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों को तयौहारी सीजन में बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल सरकार ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों का बोनस देने का ऐलान किया है। प्रत्येक रेलकर्मी को मिलने वाला बोनस 17951 रुपए होगा। इसका लाभ 11 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को होगा। ये प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) प्रोडक्टिविटी और मोटिवेशन बढ़ाने के लिए रेलवे के सभी गैर-राजपत्रित कर्मचारियों (Group C और Group D) को दिया जाता है।

PLB भुगतान को मिली मंजूरी

बता दें कि रेलवे कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए केंद्र सरकार ने 11,07,346 रेलवे कर्मचारियों को 1968.87 करोड़ रुपये के PLB भुगतान को मंजूरी दी है। 2022-2023 में रेलवे का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। रेलवे ने 1509 मिलियन टन का रिकॉर्ड माल लोड किया और लगभग 6.5 बिलियन यात्रियों को ले जाया।

Social Share

Advertisement