• breaking
  • Chhattisgarh
  • महिला समृद्धि सम्मेलन में पहुंची प्रियंका गांधी, स्व सहायता समूह की महिलाओं संग सेल्फी, सुआ नाच के साथ लट्टू पर आजमाया हाथ

महिला समृद्धि सम्मेलन में पहुंची प्रियंका गांधी, स्व सहायता समूह की महिलाओं संग सेल्फी, सुआ नाच के साथ लट्टू पर आजमाया हाथ

3 years ago
137

Priyanka Gandhi Live:भिलाई पहुंची प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन को कर रहीं संबोधित - Priyanka Gandhi's Visit To Chhattisgarh - Amar Ujala Hindi News Live

रायपुर, 21 सितंबर 2023/  कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय महिला समृद्धि सम्मेलन में पहुंची हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने वहां मौजूद स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ सेल्फी ली। प्रियंका को अपने बीच पाकर महिलाएं खुश नजर आईं। उन्होंने सुआ नाच के साथ लट्टू पर भी हाथ आजमाया।

मंच पर ​प्रियंका के साथ प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम भूपेश, टीएस सिंहदेव, पीसीसी चीफ बैज के साथ कई कांग्रेस नेता मौजूद हैं। मौसम खराब होने के चलते वे सड़क रास्ते से होकर भिलाई पहुंची हैं। इस साल का यह तीसरा दौरा है।

प्रियंका ने क्या बातें कही

बचपन में मैंने गिल्ली डंडा, पिट्टुल, कंचे सब खेला आज याददाश्त ताजा हो गईं।

यहां की महिलाएं आत्मविश्वास से भरीं हैं।

कार्यक्रम के मंच पर प्रदेश भर जुटे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ काफी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद है।

Social Share

Advertisement