- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- नौकरी का सुनहरा अवसर, बिजली कंपनी में 429 इंजीनियरों की होगी सीधी भर्ती
नौकरी का सुनहरा अवसर, बिजली कंपनी में 429 इंजीनियरों की होगी सीधी भर्ती
3 years ago
187
0


रायपुर, 17 सितंबर 2023/ नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियरों की 429 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के दिशा-निर्देशों के बाद पावर कंपनी ने एई और जेई के भर्ती के विज्ञापन जारी कर दिए हैं। इसके लिए चयन परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) करेगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी ने बीते पिछले साल 307 इंजीनियरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की है। अब इस साल फिर से 429 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस तरह पॉवर कंपनी में अब तक 706 रिक्त पदों के लिए युवाओं को सीधे नौकरी मिल रही है।