• breaking
  • Chhattisgarh
  • प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये CM भूपेश बघेल ने ली बैठक

प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये CM भूपेश बघेल ने ली बैठक

6 years ago
460

रायपुर 6 सितंबर 2020/ आज प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव और उपचार की समीक्षा हेतु मुख्यमंत्री निवास में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।

इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी कमिश्नर, कलेक्टर, आईजी, जिला पंचायतों के सीईओ, नगर निगम के आयुक्तों और मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारियों से बैठक में जिलेवार अस्पतालों, कोविड सेंटर और आइसोलेशन केंद्रों में उपलब्ध और ओक्यूपाइड बिस्तरों की संख्या, सिंप्टोमेटिक और एसिंप्टोमेटिक मरीजों की संख्या, जिलेवार प्रतिदिन औसत टेस्ट क्षमता, जांच रिपोर्ट में लगने वाले समय, रैपिड टेस्ट और आर टी पी सी आर टेस्ट की संख्या, पिछले 7 दिनों का दैनिक विवरण, दोनों प्रकार के टेस्टों के परिणामों, ऑक्सीमीटर की उपलब्धता, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, आईसीयू और वेंटिलेटर की उपलब्धता, कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

Social Share

Advertisement