• breaking
  • News
  • लोकसभा में सांसद विजय बघेल ने CM भूपेश बघेल पर साधा निशाना

लोकसभा में सांसद विजय बघेल ने CM भूपेश बघेल पर साधा निशाना

3 years ago
307

नई दिल्ली, 10 अगस्त 2023/ पिछले तीन दिनों से लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा चल रही है। इस समय विपक्ष और पक्ष दोनों आमने-सामने है। 137 दिन बाद सोमवार से राहुल गांधी ने सदन की बहस में हिस्सा लिया। अविश्वास प्रस्ताव पर लगातार घमासान मचा हुआ है। विरोधी दल के नेता केंद्र सरकार ने अभी भी मणिपुर राज्य पर सवालों की बौछार कर रही है। इतना ही नहीं सत्ता पक्ष के नेता भी विपक्ष के गठबंधन इंडिया पर सवाल खड़े कर रहे है।

सदन में जब विजय बघेल का नंबर आया तो दुर्ग छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसद विजय बघेल ने सीएम भूपेश बघेल की सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज छग में हर योजना में घोटाला हो रहा है। मणिपुर की बात तो बाद में करें पहले छग की बात करें। किसानों की स्थिति दर्दनीय हो गई है। साथ ही कहा कि किसानों को अधिकारियों द्वारा धमकाया जाता है। खाद के नाम पर निकाल दिया जाता है। आज छग के मुख्यमंत्री ने निर्देशों पर हर विभाग में घोटाला हो रहा है। साथ ही कहा कि बो हमार काका है और सबको ठगा है।

Social Share

Advertisement