• breaking
  • Chhattisgarh
  • 2 अगस्त से जूनियर डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, करेंगे स्टायपेंड बढ़ाने की मांग

2 अगस्त से जूनियर डॉक्टर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल, करेंगे स्टायपेंड बढ़ाने की मांग

3 years ago
227

रायपुर, 30 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ में कर्मचारियों के हड़ताल पर जानें का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अब 2 अगस्त से सरकारी मेडिलक कालेज के जूनियर डॉक्टर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जानें वाले है। जूनियर डॉक्टर्स स्टायपेंड बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एक अगस्त को ओपीडी का बहिष्कार करेंगे। वहीं दो अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।

इसमें बांडेड सीनियर रेसीडेंट व इंटर्न छात्र भी शामिल होंगे। जूनियर डाक्टर समेत हड़ताल करने वाले छात्रों की संख्या 2000 से अधिक है। जूनियर डाक्टर गुरुवार से काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। दूसरी ओर प्रदेश की सभी नर्सें 11 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेंगी। 21 अगस्त से वे बेमुद्दत हड़ताल पर जाएंगी। जूनियर डॉक्टर्स के अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है।

Social Share

Advertisement