ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • संसद की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित : लोकसभा में मणिपुर को लेकर हंगामा; राजनाथ बोले- हम चर्चा के लिए तैयार

संसद की कार्यवाही 24 जुलाई तक स्थगित : लोकसभा में मणिपुर को लेकर हंगामा; राजनाथ बोले- हम चर्चा के लिए तैयार

3 years ago
125

संसद में मणिपुर मुद्दे पर मचा हंगामा, राजनाथ सिंह ने कहा - हम चर्चा के लिए  तैयार

नई दिल्ली, 21 जुलाई 2023/  संसद के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही कुल 19 मिनट चली फिर इसे 24 जुलाई तक स्थगित कर दिया गया।

सुबह 11 बजे लोकसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान दिया, ‘सरकार मणिपुर पर चर्चा करने को तैयार है। कुछ दल हैं जो सदन चलने नहीं देना चाहते।’

वहीं, राज्यसभा की कार्यवाही कुल 18 मिनट चली फिर इसे भी 24 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने संसद के दोनों सदनों में मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने के लिए नोटिस दिया है।

विपक्षी पार्टियों ने लोकसभा में रूल 193 और राज्यसभा में रूल 176 और रूल 267 के तहत नोटिस दिए हैं। लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, मनिकम टैगोर और राज्यसभा में आप सांसद संजय सिंह और RJD नेता मनोज कुमार झा सहित कई सांसदों ने नोटिस देकर मणिपुर हिंसा पर चर्चा करने की मांग रखी।

गुरुवार को मानसून सेशन के पहले दिन भी संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने मणिपुर घटना पर हंगामा शुरू कर दिया था। इसके चलते दोनों सदनों की कार्यवाही अगले दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी।

Social Share

Advertisement