• breaking
  • Chhattisgarh
  • सीएएफ कैंप में अचानक आधी रात शुरू हो गई फायरिंग, जवान इधर-उधर भागने लगे, फिर क्या हुआ पढ़िए

सीएएफ कैंप में अचानक आधी रात शुरू हो गई फायरिंग, जवान इधर-उधर भागने लगे, फिर क्या हुआ पढ़िए

3 years ago
121

कांकेर, 17 जुलाई 2023/ छत्‍तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर सीएएफ कैंप में आधी रात अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इससे मौके पर हड़कंप मच गया और जवान इधर-उधर भागने लगे। घटना रविवार रात कोड़ेकुर्शी थाना क्षेत्र के करकापाल सीएएफ कैंप की बताई जा रही है। एसपी दिव्यांग पटेल ने इस घटना की पुष्टि की है।

मिली जानकारी के अनुसार, जहां से गोलियों की आवाज आ रही थी, थोड़ी देर बाद जवान वहां पहुंचे तो पता चला कि एक जवान ने फायरिंग की है। जवान ने करीब 30 राउंड फायर किया। हालांकि इस फायरिंग में जवानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जवान ने देर रात कैंप के अंदर हवा में 30 राउंड फायर किया। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि जवान से फायरिंग की वजह को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Social Share

Advertisement