- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा : मरकाम को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह, कल लेंगे शपथ
प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दिया मंत्री पद से इस्तीफा : मरकाम को मिलेगी मंत्रिमंडल में जगह, कल लेंगे शपथ
3 years ago
73
0


रायपुर, 13 जुलाई 2023/ छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इधर मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद से हटाए जाने के बाद उन्हें कैबिनेट में जगह दी जा रही है। शुक्रवार यानि कल वह मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही धनेन्द्र साहू को भी मंत्री बनाया जा सकता है।
इस्तीफा देने के बाद शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा है कि, मंत्रिमंडल में किसे कहां जगह देनी है, ये मुख्यमंत्री तय करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर इस्तीफा दिया हूं। उन्होंने कहा था कि, AICC की तरफ से निर्देश है कि, आपको इस्तीफा देना है। इसलिए इस्तीफा दिया हूं। संगठन में रहकर काम करता रहूंगा।