• breaking
  • Chhattisgarh
  • दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज दिल्ली बैठक में होंगे शामिल

दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज दिल्ली बैठक में होंगे शामिल

3 years ago
200

रायपुर, 13 जुलाई 2023/ दीपक बैज को कल शाम अचानक ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान दे दी गई। इसके अगले ही दिन सांसद बैज दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं। खबर है कि आज दिल्ली में कांग्रेस के दिग्गजों की महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है।

जानकारी मिल रही है कि AICC महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश की अध्यक्षता में यह बैठक होगी। शाम 4 बजे आयोजित इस बैठक में मीडिया और संचार माध्यमों को लेकर दिशा निर्देश दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ से नए पीसीसी चीफ दीपक बैज, पीसीसी प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और आईटी सेल के प्रमुख जयवर्धन बिस्सा इस महत्तवपूर्ण बैठक में मौजूद रहेंगे।

जानकारी मिल रही है कि छत्तीसगढ़ समेत अन्य चुनावी राज्यों के प्रमुख नेता भी इस बैठक के लिए बुलाए गए हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह बैठक अहम मानी जा रही है।

Social Share

Advertisement