• breaking
  • Chhattisgarh
  • CM भूपेश ने अंबिकापुर को दी करोड़ों की सौगात, मेडिकल कॉलेज के नए भवन का किया लोकार्पण

CM भूपेश ने अंबिकापुर को दी करोड़ों की सौगात, मेडिकल कॉलेज के नए भवन का किया लोकार्पण

3 years ago
98

Zee News: Latest News, Live Breaking News, Today News, India Political News Updates

रायपुर, 08 जुलाई 2023/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया और कार्यक्रम स्थल पर संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत और जनप्रतिनिधि उपस्थित हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 374 करोड़ 8 लाख रुपए की लागत से निर्मित राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंह शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन और माता राजमोहिनी देवी स्मृति चिकित्सालय के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में मुख्य रूप से 54.26 करोड़ रुपए की लागत से बने महाविद्यालय भवन, 120.73 करोड़ रुपए की लागत से बने हॉस्पिटल भवन के साथ ऑडिटोरियम, छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, डीन आवास सहित अन्य कार्य शामिल हैं।

Social Share

Advertisement