• breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, ATM समेत 5-6 दुकानें जलकर खाक

रायपुर के कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, ATM समेत 5-6 दुकानें जलकर खाक

3 years ago
209

रायपुर में मोतीबाग के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग.. पंजाब नेशनल बैंक एटीएम में लगी भीषण आग, कई एटीएम जलकर खाक, 5-6 दुकानें आई चपेट ...

रायपुर, 09 जून 2023/ राजधानी रायपुर के मोतीबाग बंजारी चौक के पास स्थित बैंक कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। कॉम्प्लेक्स में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम भी आग की चपेट में आ गई है। बैंक के दस्तावेज जलकर खाक हो गए है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही है। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है

जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर स्थित मोतीबाग चौक के पास स्थित बैंक कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। जिसके चलते 6 से 7 दुकानें इस आग की चपेट में आ गई है। वहीं बाहर रखी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई। पीएनबी का एटीएम और बैंक पूरी तरह जल गया। आग लगने का कारण अज्ञात है। वहीं सुचना मिलते ही पुलिस और मौके पर फायर ब्रिगेड की गाडियां पहुंची गई है। वह पूरी घटना गोल बाजार थाना क्षेत्र के बंजारी बाबा चौक और मोती बाग चौक का है।

Social Share

Advertisement