ताजा खबरें
  • breaking
  • News
  • कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा ने मानी हार

कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा ने मानी हार

3 years ago
169

Image

13 मई 2023/  कर्नाटक विधानसभा चुनाव का परिणाम आ गया है। कांग्रेस एक बार फिर कर्नाटक में सरकार बनाने में सफल रही। पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिला। भाजपा का प्रदर्शन शर्मनाक रहा। वहीं जेडीएस भी कमजोर हुई। कांग्रेस ने अब सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

बेंगलुरु के रिसॉर्ट में शिफ्ट किए जाएंगे कांग्रेस विधायक

कर्नाटक में कांग्रेस खेमे में जश्न शुरू हो गया है। वहीं पार्टी सभी विजयी उम्मीदवारों को शनिवार को बेंगलुरु के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में इकट्टा करने की योजना बना रही है। कांग्रेस कर्नाटक विधानसभा में बहुमत हासिल करने और नई सरकार बनाने के लिए तैयार है। कांग्रेस की जीत का जश्न मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। पार्टी ने प्रमुख बढ़त हासिल करने वाले और अपनी जीत हासिल करने वाले सभी उम्मीदवारों से शनिवार रात तक बेंगलुरु पहुंचने और रिजॉर्ट में शिफ्ट होने को कहा है।

कर्नाटक चुनाव परिणाम

कांग्रेस: 138

भाजपा: 63

जेडीएस: 20

Social Share

Advertisement