ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल से कांग्रेस उत्साहित, सरकार बनाने का दावा

कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल से कांग्रेस उत्साहित, सरकार बनाने का दावा

3 years ago
115

Chhattisgarh News: कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल से कांग्रेस उत्साहित, सरकार बनाने का दावा

रायपुर, 11 मई 2023/ कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त के दावे से कांग्रेस नेता उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने एग्जिट पोल के बाद भाजपा को घेरा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- भाजपा को मिलेगा सबक

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बजरंगबली की कृपा कांग्रेस पर ही रहेगी। हनुमान जी का गदा अन्यायी और अत्याचारियों पर चलता है, भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा गिरेगा। भाजपा के दामन में खून के छींटे हैं, जब तक धरती लाल नहीं होती, इनको चैन नहीं मिलता। कर्नाटक चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं। एक तरफ खूब पैसा बांटा जा रहा है, दूसरी तरफ हमें जनता का खूब प्यार मिल रहा है। 13 तारीख को भाजपा को सबक मिल जाएगा।

प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि एग्जिट पोल जनता की बात होती है। भाजपा के शीर्ष नेताओं द्वारा खेल खेला गया है। जनता को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की गई है। भगवान के नाम का दुरुपयोग किया गया है। ये सब सबके सामने है। हमें पूरा विश्वास है कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस की सरकार बना रही है।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से देश की राजनीति में परिवर्तन आएगा। कर्नाटक से भाजपा की विदाई शुरू होगी। देश की जनता अब मोदी और शाह के जुमलों और झूठ से बोर हो चुकी है। जनता बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था से निजात पाना चाहती है।

Social Share

Advertisement