• breaking
  • Chhattisgarh
  • रायपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, तेज हवाओं के साथ हो रही हल्की बारिश

रायपुर सहित कई जिलों में छाए बादल, तेज हवाओं के साथ हो रही हल्की बारिश

3 years ago
120

रायपुर, 05 मई 2023/  छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक तेज गर्मी के बाद रविवार दोपहर को मौसम ने फिर एक बार करवट ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में अंधड़ और हल्की बारिश हुई है। 2 दिनों तक लोगों को तेज गर्मी का एहसास हो रहा था लेकिन आज सुबह से तेज धूप के बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ और बादल छाने के बाद हवाएं भी चलने लगी।

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा हालांकि बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आगमन से अब गर्मी तेजी से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।

Social Share

Advertisement