- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ में उत्साह के साथ मनाई जा रही ईद, सीएम बघेल ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबाकरबाद
छत्तीसगढ़ में उत्साह के साथ मनाई जा रही ईद, सीएम बघेल ने ईदगाह पहुंचकर दी मुबाकरबाद
4 years ago
243
0


रायपुर, 22 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। सुबह मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी गई। लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सभी मस्जिदों और ईदगाहों में आज नमाज अदा की गई।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ईदगाह पहुंचकर ईद की बधाई दी है। लोगों से गले मिलकर उन्हें शांति और सौहार्द्र के इस पर्व की शुभकामनाएं दी है।
इस मौके पर उन्होंने कहा, आपसी भाई-चारे, सौहार्द्र और अमन के त्यौहार ‘ईद-उल-फितर’ की प्रदेशवासियों को मुबारकबाद। यह त्यौहार ऊंच-नीच, छोटे-बडे़ का भेदभाव भुलाकर परस्पर प्रेम, भाईचारा और सौहार्द्र बढ़ाने का पैगाम देता है। हम सब इस अवसर पर प्रदेश की तरक्की, खुशहाली और अमन-चैन की दुआ करते हैं।