ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छग विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

छग विस् अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भगवान परशुराम जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं

3 years ago
107

रायपुर, 22 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भगवान परशुराम जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं।

डॉ महंत ने कहा कि, भगवान परशुराम जिन्हें विष्णु जी का छठा अवतार कहा जाता है। परशुराम जयंती वैशाख माह के शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाई जाती है। अक्षय तृतीया को परशुराम जयंती के रूप में मनाया जाता है। परशुराम का तेज और शौर्य ही था कि उन्होंने कार्तवीर्य सहस्रार्जुन का वध करके अराजकता को समाप्त किया तथा नैतिकता और न्याय का साथ दिया । परशुराम पृथ्वी के पाप बोझ को नष्ट करने और सभी प्रकार की बुराई को दूर करने के लिए आए थे। इस दिन से हिंदू संस्कृति के स्वर्ण युग की शुरुआत हुई है और इसे पूरे भारत में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

डॉ महंत ने कहा कि, भगवान परशुराम जी ने हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद की। इस दिन शुभ मुहूर्त देखे बिना ही कार्य किए जाते हैं क्योकि इस दिन को शुभ माना जाता है। परशुराम जयंती को हिंदुओं द्वारा समर्पण और उत्साह के साथ मनाया जाता है। मूल रूप से परशुराम का नाम राम था।

Social Share

Advertisement