• breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली, CM भूपेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की टाइमिंग बदली, CM भूपेश ने ट्वीट कर दी जानकारी

4 years ago
165

छत्तीसगढ़ स्कूल के समय में हुआ बदलाव भीषण गर्मी को देखते हुए लिया फैसला सीएम ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी...

रायपुर, 20 अप्रैल 2023/ छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और लू जैसे हालात को देखते हुए स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक एक ही पाली में चलने वाले स्कूल अब सुबह 7 से 11 बजे तक लगेंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं 2 पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राइमरी और मिडिल की कक्षाएं सुबह 7 से 11 बजे तक के लगेंगी।

हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की क्लासेस सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेंगी। शिक्षा विभाग की ओर से जारी किया गया यह आदेश 20 से 30 अप्रैल तक प्रभावशील रहेगा। चिलचिलाती गर्मी और लू से छात्रों और शिक्षकों के बचाव के लिए निर्णय लिया गया है।

इसी बीच स्कूलों की बदली गई टाइमिंग का आदेश जारी करते हुए सीएम ने ट्वीट करते हुए ये अपील की है कि प्रदेश में तेज गर्मी को देखते हुए सभी शासकीय/अशासकीय स्कूल, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।आप सब अपना और अपने बच्चों का ख़्याल रखें।

 

 

Social Share

Advertisement