ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • अदाणी के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन मार्च, पीसीसी प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम बघेल हुए शामिल

अदाणी के खिलाफ कांग्रेस का राजभवन मार्च, पीसीसी प्रभारी कुमारी सैलजा, सीएम बघेल हुए शामिल

3 years ago
165

सीएम भूपेश के साथ नेताओं ने किया राजभवन मार्च, अडानी ग्रुप की जांच की मांग | Raj Bhavan March of Congress in Chhattisgarh Nationwide protests against Adani Miss Selja Bhupesh Baghel -

रायपुर, 13 मार्च 2023/  राजधानी रायपुर में अडानी मसले पर सोमवार को कांग्रेस ने राजभवन मार्च किया। नेताओं ने अडानी ग्रुप और केंद्र सरकार पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। अंबेडकर चौक में सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संबोधित किया। इसके बाद नेताओं का दल राजभवन की ओर निकला। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर अडानी समूह की जांच की मांग की गई।

सीएम भूपेश ने कहा- अडानी 609 नंबर पर थे और कुछ ही महीने बाद दुनिया के दूसरे सबसे बड़े पैसे वाले व्यक्ति बन गए। लेकिन हिंडनबर्ग में कुछ ऐसा प्रकाशित हुआ जिसके बाद उनके शेर धड़ाम से गिरे। लोकसभा, राज्यसभा में अडानी मसले पर सवाल के दौरान राहुल गांधी और खड़गे दोनों के भाषण को रिकॉर्ड से हटा दिया जाता है। इसकी जांच क्यों नहीं होती।

विनोद तिवारी जो किराए के मकान में रहते हैं उनके यहां ईडी छापा मार देती है। लेकिन जहां हजारों लाखों करोड़ों रुपए जहां डूबा वहां सरकारी एजेंसी नहीं जाएगी। यही बात तो राहुल गांधी कह रहे हैं कि जितने भी संस्थाएं हैं उसे कब्जे में कर लिया गया है । जैसे-जैसे निर्देश करते हैं वैसे-वैसे कार्रवाई होती है। देश का पैसा डूब रहा है। बैंकों का पैसा डूबा है। एलआईसी का पैसा फंसा हुआ है। क्यों इसकी जांच नहीं होनी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस दौरान कहा देश को बचाने की जवाबदारी हम सब के ऊपर है। देश में प्रजातंत्र को सही राह में रखने की जवाबदारी हमारी तरफ है और इसके लिए कांग्रेस आगे बढ़ रही है।

मरकाम बोले- केंद्र में ‘हम दो हमारे दो’ की सरकार

आज पूरे देशभर में राजभवन घेराव का कार्यक्रम किया गया है। केंद्र की मोदी सरकार अडानी ग्रुप को बचाने का काम कर रही है । हमारी मांग है ग्रुप की जांच हो। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में ‘हम दो हमारे दो कि सरकार है’ मोदी जी कहते थे ना खाऊंगा ना खाने दूंगा, लेकिन मोदी जी खुद भी खा रहे हैं और मित्रों को भी खिला रहे हैं।

मरकाम ने आगे कहा कि पीएम के भाषण में अक्सर कहा जाता है देश बदल रहा है मगर हकीकत यह है कि देश देश बिक रहा है । हमारी मांग है LIC स्टेट बैंक और अन्य बैंकों की जो संपत्तियां हैं जो देश के खून पसीने की कमाई और आम जनता का पैसा इनमें लगा है। उनका पैसा सुरक्षित हो। आम जनता की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है। हम महामहिम राज्यपाल के माध्यम से केंद्र सरकार से मांग करते हैं की अडानी की कंपनियों की जांच होनी चाहिए। कांग्रेस के राजभवन मार्च में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता भी शामिल हुए।

अंबेडकर चौक में सभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेताओं का दल राजभवन मार्च के लिए निकला । प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम समेत 11 कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन से मिला । ज्ञापन देकर कांग्रेस नेताओं ने महामहिम से अडानी समूह की जांच करवाने की मांग की।

इस आंदोलन में शामिल होने कुमारी सैलजा जब सुबह रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंची तो उन्होंने कहा था- आज के दिन जो हालात जो बने हैं। लोकसभा, राज्यसभा में मुद्दा उठा। हमारे देश का बिजनेस हाउस क्यों सुर्खियों में आया। संसद में पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दिया गया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जो भी बात कही उसे सदन के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। बहुत सी बातें बेनकाब होंगी। जिस तरह से यहां पर सभी की आवाज दबा दी जाती है। उससे संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को देंगे। आगे भी इस बात को उठाते रहेंगे।

केन्द्र की अडानी परस्ती वाली नीति के विरोध में कांग्रेस का ये प्रदर्शन देशभर में हो रहा है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में धरने के बाद कांग्रेसजन राजभवन जाकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के ब्लाक से लेकर प्रदेश स्तर तक के पदाधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है।

कांग्रेस का आरोप है कि गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ों की बचत जोखिम में है, जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। रायपुर के इस प्रदर्शन में एआईसीसी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित हुए हैं।

Social Share

Advertisement