ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • प्रदेश में धान खरीदी पर मुख्यमंत्री का ट्वीट, भाजपा पर निशाना साधा कहा – घोटाले में तोड़े कई रिकार्ड

प्रदेश में धान खरीदी पर मुख्यमंत्री का ट्वीट, भाजपा पर निशाना साधा कहा – घोटाले में तोड़े कई रिकार्ड

3 years ago
115

100 लाख टन धान खरीदी पर मुख्यमंत्री का ट्वीट, भाजपा पर बोले सीएम- घोटाले में तोड़े कई रिकार्ड

रायपुर, 18 जनवरी 2023/ प्रदेश में धान खरीदी के नए रिकार्ड बनने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा ने भी खूब रिकाड तोड़े लेकिन सिर्फ घोटालों के नान घोटाला, प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला, अगुस्टा हेलिकाप्टर घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा और अन्य… (सोशल मीडिया पर शब्द सीमा है, इनके घोटालों की सीमा नहीं)। रिकार्ड अब भी टूट रहे हैं जिसमें #किसान धनवान बन रहा है।

बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया था कि साल दर साल टूटता यह रिकॉर्ड संतोष देता है। अभी तो 31 जनवरी तक धान खरीदी होनी है लेकिन हमने 17 जनवरी को ही 100 लाख मीट्रिक टन का आंकड़ा पार कर लिया है। सभी किसान साथियों को खूब बधाई।

बीत गया अंधेरों का दौर

छाया उजाला चारों ओर

नवा_छत्तीसगढ़

14 दिन पहले ही धान खरीदी का लक्ष्य पूरा

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने तय तारीख से 14 दिन पहले ही धान खरीदी के लक्ष्य को पार कर लिया है। राज्य में इस वर्ष 100 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है, जिसे 17 जनवरी को ही पा लिया गया। धान खरीदी 31 जनवरी तक चलनी है, ऐसे में यह आंकड़ा और बढ़ जाएगा। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने धान खरीदी का लक्ष्य प्राप्त कर लेने पर कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों की ऋण माफी और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लागू होने से किसान खेती की ओर वापस लौटने लगे हैं।

भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू से ही एक चुनौती रही है। बीते चार वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार ने तमाम परेशानियों, केंद्र के अड़ियल रवैये, बारदाने की आपूर्ति में व्यवधान के बावजूद अपने बलबूते पर खरीदी की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-2023 में धान विक्रय के लिए पंजीकृत कृषकों की संख्या 24.96 लाख हो चुकी है, जिनमें 2.30 लाख नए किसान शामिल हैं। वर्ष 2017-2018 में 24.46 लाख हेक्टेयर पंजीकृत रकबा वर्ष 2022-2023 में 32.16 लाख हेक्टेयर हो गया है।

 

Social Share

Advertisement