अगले दो दिनों तक जारी रहेगी शीतलहरी, 19 जनवरी से राहत की उम्मीद
4 years ago
397
0


16 जनवरी 2022/ दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, यूपी और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के तमाम राज्यों में ठंड का प्रकोप जारी है। वैसे दिन में धूप निकल रही है, लेकिन शीतलहर और सर्द हवाओं की वजह से सुबह और शाम के वक्त कड़ाके की ठंड रहती है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 6 डिग्री तक कम था। राजस्थान के चुरू में तो तापमान माइनस 2.5 डिग्री तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक ऐसी ही ठंड बनी रहेगी, लेकिन उसके बाद तापमान बढ़ने लगेगा और लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। यानी 19 जनवरी से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। वैसे इसकी वजह से कोहरे की समस्या बढ़ सकती है।