ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला’-कांग्रेस

2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला’-कांग्रेस

3 years ago
89

रायपुर, 4 जनवरी 2023 / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 तक किसानों की आय दुगुनी करने का वायदा भी जुमला निकला। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2016 में यूपी के बरेली में देश के किसानों से वायदा किया था 2022 तक देश के किसानों की आय दुगुनी करने उनकी सरकार नीति बनाएगी। किसानों की आय दुगुनी तो नही हुई 2016 से 2022 हर साल किसानों की आय में 1.5 प्रतिशत की कमी हुई है। जबकि इसके विपरीत जब देश मे यूपीए की सरकार थी हर साल किसानों की आय में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि होती थी। यह दोनों तुलना यह सिद्ध करने के लिए पर्याप्त है कि कौन किसान हितैषी है।

कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मोदी ने किसानों से यह भी वायदा किया था कि किसानों की उपज का निर्धारण स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के अनुरूप किया जाएगा लेकिन आज किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य कृषि लागत मूल्य से कम है। देश के किसान जब समर्थन मूल्य के लिए सड़कों पर आंदोलन कर रहे थे तब मोदी सरकार उन पर लाठियां चलवा रही थी उनके मार्गो में कांटे खीले बिछवा रही थी 700 किसान मर गए मोदी सरकार निरंकुश बनी रही।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा मोदी सरकार को छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सीखना चाहिए किसानों के हित में कैसे फैसले लिए जाते है। आज छत्तीसगढ़ में किसानों को उपज भरपूर कीमत 2640 मिल रहा राजीव गांधी किसान न्याय में 9000 और 10000 रु प्रति एकड़ मिल रहा। कृषि मजदूरों को 7000 रु मिल रहा। छग में खेती फायदे का काम है।

 

Social Share

Advertisement