- Home
- breaking
- Chhattisgarh
- छत्तीसगढ़ पुलिस के 83 एसआई प्रमोट होकर बनें TI, हेडक्वॉर्टर ने जारी की योग्यता सूची
छत्तीसगढ़ पुलिस के 83 एसआई प्रमोट होकर बनें TI, हेडक्वॉर्टर ने जारी की योग्यता सूची
4 years ago
149
0


रायपुर, 21 दिसंबर 2022/ छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर-SI के पद पर तैनात बहुत से अफसरों के पदोन्नति की राह खुलने वाली है। पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को पदोन्नति की योग्यता सूची जारी की। इसमें 83 अफसरों का नाम है। इन लोगों को पदोन्नत कर इंस्पेक्टर-TI बनाया जाना है। इस सूची में 81 नाम 2013 बैच के SI की है। केवल दो नाम 2004 और 2008 में इस संवर्ग में आए अफसरों का है।
बताया जा रहा है, इस सूची के आधार पर पदोन्नति और पदस्थापना आदेश जल्दी ही जारी किया जाएगा। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने इसकी कॉपी आईजी, डीआईजी, एसपी आदि को भेजी है। DGP की ओर से कहा गया है, सूची में शामिल किसी कर्मचारी के खिलाफ कोई विभागीय जांच अथवा आपराधिक मामला लंबित हो तो उसकी जानकारी मुख्यालय को भेजी जाए।
यहां देखिए पूरी सूची


