• breaking
  • Chhattisgarh
  • सीएम बघेल का सख्‍त निर्देश, शासकीय भवनों के रंग-रोगन में करें गोबर पेंट का इस्‍तेमाल, उल्‍लंघन करने पर होगी कार्रवाई

सीएम बघेल का सख्‍त निर्देश, शासकीय भवनों के रंग-रोगन में करें गोबर पेंट का इस्‍तेमाल, उल्‍लंघन करने पर होगी कार्रवाई

4 years ago
222

रायपुर, 20 दिसंबर 2022/ छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल  ने शासकीय विभागों, निगम-मंडलों एवं स्थानीय निकायों में रंग-रोगन के कार्य के लिए गोबर पेंट के इस्‍तेमाल को लेकर सख्‍त निर्देश दिए हैं। सीएम बघेल ने कहा, निर्देशों का उल्लंघन करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी। पूर्व में जारी किए गए निर्देशों के बावजूद अभी भी निर्माण विभागों द्वारा केमिकल पेंट का उपयोग किए जाने पर जताई नाराजगी। मुख्‍यमंत्री बघेल ने कहा, गोबर पेंट का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण और पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगा।

क्‍या होता है गोबर पेंट

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में क्रय किए जा रहे गोबर से प्राकृतिक पेंट (रंग) का निर्माण किए जाने की योजना है। इसका उद्देश्य केमिकल पेंट के स्थान पर लोगों को कम कीमत में प्राकृतिक पेंट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही गौठानों और महिला समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा गांवों में युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराना है।

 

Social Share

Advertisement