zholtooram
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
  • Home
  • Chhattisgarh
  • Crime
  • Politics
  • Health
  • Education
  • Business
  • Sports
ताजा खबरें
  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने होली की प्रदेशवासियों को दी बधाई शुभकामनाएं – होली त्यौहार हर धर्म जाति को प्रेम भाई-चारे का संदेश देता है – डॉ. महंत
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा: धान खरीदी पर विपक्ष ने रखा स्थगन प्रस्ताव, अग्राह्य होते ही नारेबाजी करते हुए गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेस विधायक, हुए स्वमेव निलंबित….
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र: नेता प्रतिपक्ष महंत ने उठाया एसटीपी निर्माण का मुद्दा, गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग…
  • यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट है – डॉ. चरणदास महंत – कैसा “संकल्प” जहाँ जनता की समस्याओं का नहीं कोई “विकल्प” – डॉ. चरणदास महंत – बजट ‘गति’ का नहीं, ‘दुर्गति’ का था – डॉ महंत
  • कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न।
  • Home
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • आज दिल्ली जाएंगी राज्यपाल, 20 को राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात

आज दिल्ली जाएंगी राज्यपाल, 20 को राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात

3 years ago
133
0
Reservation Politics: आज दिल्ली जाएंगी राज्यपाल, 20 को राष्ट्रपति और पीएम से करेंगी मुलाकात

रायपुर, 18 दिसंबर 2022/छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से विधानसभा से पारित आरक्षण संशोधन विधेयक को लेकर राज्य सरकार और राजभवन के बीच तकरार जारी है। राज्यपाल अनुसुईया उइके आज दिल्ली रवाना होंगी। अपने तीन दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यपाल 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने के लिए समय मांगा है। कयास लगाए जा रहे हैं कि राज्यपाल छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर चल रहे विवाद को लेकर राज्यपाल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से चर्चा कर सकती हैं। इसके अलावा वह आदिवासियों के मुद‌्दे पर चर्चा करेंगी। 21 दिसंबर को को राज्यपाल लौटेंगी।

बतादें कि राज्य सरकार ने एससी के लिए 13 प्रतिशत, एसटी के लिए 32, ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का प्राविधान किया है। 19 सितंबर को हाईकोर्ट ने प्रदेश में 2012 से चल रहे 58 प्रतिशत के आरक्षण को असंवैधानिक बताते हुए इसे निरस्त कर दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने कुल 76 प्रतिशत आरक्षण देने का प्राविधान करके करके विधानसभा से आरक्षण संशोधन विधेयक पारित किया है। इस विधेयक को लेकर राज्यपाल असमंजस में पड़ गई हैं। उन्हाेंने 10 बिंदुओं पर आपत्ति करके राज्य सरकार से जवाब-तलब किया है। नतीजा यह हो रहा है कि अभी तक प्रदेश में आरक्षण की शून्य स्थिति बनी हुई है।

 

Social Share
Previous Post मुख्यमंत्री मितान योजना में पैन कार्ड को भी शामिल किया गया, घर पहुंच योजना की यह 10वीं सेवा होगी
Next Post भुट्टो के बयान पर भड़के CM भूपेश, बोले-मोदी हमारे पीएम

Advertisement

About

छत्तीसगढ़ की खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचना | खबर वहीं जो जन सरोकार रखता हो | खबर वहीं जो निष्पक्षता की निष्ठा पर खरा उतरे | खबर वहीं जो झोलटूराम.com की पहचान हो …

Advertisement Available

Contact

मोबाईल नंबर- +91-7398583333

ई मेल- zholtooram.com@gmail.com

कार्यालय का पता-  रायपुर, छत्तीसगढ़

Social Media Link

 

© 2020 zholtooram

Design And developed By Zholtooram Group