• breaking
  • Chhattisgarh
  • वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन दिन पहले पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया था रवाना

वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन दिन पहले पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया था रवाना

4 years ago
201

Bhilai News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, तीन दिन पहले पीएम मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया था रवाना

भिलाई, 15 दिसंबर 2022/ देश की सबसे तेज गति से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर पथराव किया गया है। इस बार यह पथराव नागपुर से बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर किया गया। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागपुर स्टेशन पर हरी झंडी दिखाकर वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया था। जिसके ठीक 3 दिन बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव हुआ है। पूरी घटना बुधवार की देर शाम की बताई जा रही है।

दुर्ग रेलवे स्टेशन से छूटने के बाद ट्रेन अपनी तेज गति से रायपुर की ओर बढ़ रही थी कि तभी दुर्ग से भिलाई स्टेशन के बीच मे ट्रेन पर पथराव किया गया। जिसके बाद इस घटना में खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस खिड़की के पास कोई यात्री बैठा नहीं था।

चलती ट्रेन में अचानक पत्थर मारने की तेज आवाज आने लगी। आपको बता दें कि पूरी ट्रेन की खिड़कियां कांच की बनी है। जिसके कारण पत्थर लगते ही कांच टूट जाते हैं पत्थर पड़ने से घबराए यात्रियों ने देखा कि बाहर कुछ लोग पत्थरबाजी कर रहे हैं। इसके कारण ई 1 कोच की सीट के पास की खिड़की का शीशा टूट गया। फिलहाल इस पूरे मामले की जानकारी यात्रियों के द्वारा रेलवे प्रशासन को दे दी गई है।

Social Share

Advertisement