ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे, बेकाबू ट्रक ने ली 2 DRG जवानों की जान

नक्सल ऑपरेशन से लौट रहे थे, बेकाबू ट्रक ने ली 2 DRG जवानों की जान

3 years ago
219

दैनिक राशिफल : शनिवार, 5 नवम्बर 2022, जानिए क्या कहते हैं पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति

सुकमा, 05 नवंबर 2022/ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शनिवार को NH-30 पर हुए सड़क हादसे में DRG के दो जवानों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि, जवान नक्सल ऑपरेशन पर गए हुए थे। लौटते समय जिला मुख्यालय से 2 किमी की दूरी पर ट्रक ने बाइक सवार जवानों को टक्कर मा दी। हादसे में DRG के दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मामला सुकमा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, DRG के जवान एलमामुंडा इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर गए थे। शनिवार की दोपहर बाइक से सभी जवान लौट रहे थे। इसबीच NH-30 पर कोंटा डेंग पर एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में सवार जवान पदाम मुया और मौसम सुब्बा काफी दूर फेंका गए। जिनके शरीर में गंभीर चोंटे आई। दोनों जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि, साथी जवानों ने दोनों मृत जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अफसरों का कहना है कि इनमें से एक जवान पदाम मुया दोरनापाल के पास बोडीगुड़ा का रहने वाला था। जबकि, मौसम सुब्बा बंडा बेस कैंप का निवासी था। पुलिस ट्रक चालक को ढूंढ रही है।

Social Share

Advertisement