ताजा खबरें
  • breaking
  • Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में 14 साल की आरू का विरोध, छठ गीत में दूसरे प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करने का दावा

छत्तीसगढ़ में 14 साल की आरू का विरोध, छठ गीत में दूसरे प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करने का दावा

3 years ago
242

अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध करने वाली आरू साहू आज सोशल मीडिया

रायपुर, 29 अक्टूबर 2022/  छत्तीसगढ़ की सिंगर और लोक कलाकार 14 साल की आरू का विरोध किया जा रहा है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर इस बच्ची काे ट्रोल कर रहे हैं। हैशटैग बॉयकाट आरू साहू लिखी पोस्ट साझा की जा रही है। वजह ये है कि इस बच्ची ने छठ पर्व से जुड़ा गीत गाया है। आरू का विरोध करने वाले इसे दूसरे प्रदेश की संस्कृति को प्रमोट करने और इससे छत्तीसगढ़िया संस्कृति के नुकसान होने का दावा कर रहे हैं।

आरू ने इस मामले में कहा कि मेरी पहचान छत्तीसगढ़िया संस्कृति, बोली और संगीत है। मैं इसी के दम पर आगे बढ़ने का प्रयास कर रही हूं। मेरे गाए छठ गीत से मेरा मकसद किसी को आहत करना नहीं रहा। यदि किसी को मेरे काम से ठेस पहुंची है तो मैं क्षमा चाहती हूं। छत्तीसगढ़िया संस्कृति का मैं पूरा सम्मान करती हूं।

Social Share

Advertisement